Topic: HINDI RASHIFAL KANYA (VIRGO) RASHI 2012_राशिफल कन्या राशि

HINDI RASHIFAL KANYA (VIRGO) RASHI 2012_राशिफल कन्या राशि 2012

कन्या राशि की स्वभावगत विशेषताएं

2012 के लिये कन्या राशिफलकन्या राशि मूल रूप से बौद्धिकता और ज्ञान से परिपूर्ण होती है इसका स्वामी बुध है. जो बुद्धि व ज्ञान का प्रतीक है. इस राशि के लोग कला और साहित्य में अधिक रूचि रखते हैं. कन्या राशि के लोग मध्य कद के और चौड़ी छाती वाले होते हैं.

आप व्यवहारिक प्रकृति के भेदभाव करने वाले, आवेगी और भावुक होते हैं. आपको भले-बुरे की पहचान है तथा स्वभाव से आप अन्तर्मुखी है. आप विवेकी, आर्थिक, कूटनीतिक और चतुर हैं.

आप एक अच्छे लेखक हैं. आप संगीत और ललित कला से प्यार करने वाले होते हैं. आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं . आप को अपनी उर्जा को व्यर्थ नष्ट होने से बचाना चाहिए. आप पति-पत्नी के रूप में एक अच्छे जीवन साथी हैं.

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL KANYA (VIRGO) RASHI 2012_राशिफल कन्या राशि

2012 में कन्या राशि के लिए आर्थिक मामले

कन्या राशि का आर्थिक भविष्यफल - जनवरी 2012 से मार्च 2012

कन्या पैसा और वित्तीय स्थितियह समय लॉटरी जुआ या अप्रत्याशित अधिग्रहण के माध्यम से धन लाभ के लिए अनुकूल है. आप मितव्ययी बनें और यहाँ तक कि अपने बच्चों पर भी पैसा खर्च करने से बचें. शनि दूसरे भाव में स्थित है इस कारण आर्थिक स्थिति में नरमी बनी रहेगी. इसके अतिरिक्त सरकार के माध्यम से भी धन की हानि हो सकती है. आप एक संगीतकार के रूप में या कला के क्षेत्र में प्रसिद्धि और पैसा प्राप्त कर सकते हैं.

कन्या राशि का आर्थिक भविष्यफल -अप्रेल 2012 से जून 2012

शनि दूसरे भाव में वक्री अवस्था में गोचर करने वाले है. इस कारण धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं. साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. लेकिन दूसरे भाव का स्वामी नवम भाव मे लाभदायक स्थिति में स्थित है जो आपको किसी भी प्रकार से पैतृक संपत्ति का लाभ दिला सकता है. इसके अलावा यह विभिन्न स्रोतों के माध्यम से धन लाभ के संकेत दे रहा है. मंगल का बारहवें भाव में स्थित होना किसी के द्वारा धोखे के माध्यम से हानि को दर्शाता है. कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है.

कन्या राशि का आर्थिक भविष्यफल - जुलाई 2012 से सितम्बर 2012

यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा. शुक्र जो धन का स्वामी है, वह लाभदायक स्थिति में भाग्य स्थान में स्थित है. इस कारण आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है तथा सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं. इस अवधि के दौरान आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है. इस समय मकान और ज़मीन के सौंदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है.

कन्या राशि का आर्थिक भविष्यफल -अक्तूबर 2012 से दिसंबर 2012

लेखकों और प्रकाशकों के लिए बहुत अच्छा समय है. आप नई किताब या फ़िल्म लेखन के कार्य द्वारा अच्छी कमाई कर सकते हैं. आप विनम्र और बुद्धिमान होते हैं और धन के प्रबंधन में निपुण होते हैं. आप आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं. व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा.

उपाय : शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी का पूजन करें इसके साथ ही लक्ष्मी मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ होगा.

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL KANYA (VIRGO) RASHI 2012_राशिफल कन्या राशि

2012 में कन्या राशि के लिए कैरियर व व्यवसाय

कन्या राशि का कैरियर व व्यवसायिक भविष्यफल - जनवरी 2012 से मार्च 2012

कन्या 2012 कैरियरआप सभी चीज़ों को विस्तार पूर्वक जानने कि जिज्ञासा रखते हैं. आप व्यवसाय या नौकरी में अच्छी तरह से बुद्धि और दक्षता के साथ कार्य करते हैं. इस अवधि के दौरान आपको लगातार यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. इस समय जो लोग अपने परिवार के व्यवसाय में लगे हुए हैं उनके लिए समय अनुकूल है. इसके अतिरिक्त आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में या अवसरों की तलाश में अपने भाई बंधुओं से अच्छा समर्थन मिल सकता है. अगर आपकी जन्म कुंडली में बुध कमजोर है तो आपको व्यवसाय और कैरियर की प्रगति बाधा का सामना करना पड़ सकता है.

कन्या राशि का कैरियर व व्यवसायिक भविष्यफल -अप्रेल 2012 से जून

यह समय व्यापार मालिकों और उद्यमी के लिए चुनौती पूर्ण होगा. आपके दशम भाव के स्वामी इस समय गोचर में वक्री अवस्था में विचरण रहें हैं. नौकरी के दौरान आपको विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है. इस तिमाही के दौरान आप अपने उद्देश्य को हासिल करने में सफल हो सकते हैं . इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे. यदि आपकी जन्म कुंडली में भी बुध पीड़ित है तो आपको विपरीत लिंगी सहयोगी से सावधान रहना चाहिए. आपकी बदनामी होने की संभावना बनती है.

कन्या राशि का कैरियर व व्यवसायिक भविष्यफल -जुलाई 2012 से सितम्बर 2012

कन्या राशि के लोग बौद्धिक कार्यों को करने में बहुत अच्छे होते हैं. कन्या राशि के लोग गणितज्ञ, दार्शनिक, वैज्ञानिक, खगोलविद आदि के रूप में देखे जा सकते हैं. इस अवधि के दौरान कन्या राशि के लोग अपार धन अर्जित करेंगे. इस अवधि के दौरान आप कई लोगों को रोज़गार प्रदान करे सकते हैं. यदि आपकी जन्म कुंडली में आपके ग्यारहवें भाव का स्वामी पीड़ित है तो आपको अपने दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि इस तिमाही में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है.

कन्या राशि का कैरियर व व्यवसायिक भविष्यफल -अक्तूबर 2012 से दिसंबर 2012

शुक्र आपके प्रथम भाव में और बृहस्पति दसवें भाव में स्थित है जो हंसमुख स्वभाव प्रदान करेगा. इस कारण आप सभी का स्नेह प्राप्त करेंगे और यह आपको अपने समुदाय में प्रमुख बनाता है. गोचर में बुध बली होकर दूसरे भाव में स्थित है इस कारण आपको व्यवसाय में उन्नति प्राप्त होगी लेकिन अच्छी और उपयोगी परिणाम आत्म - परिश्रम के माध्यम से ही प्राप्त कर सकेंगे. इस अवधि के दौरान कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं.

आप अधिकतर समय अपने काम में ध्यान देने से ज्यादा अपने कार्य के विषय में या अपने कार्य स्थान के बारे में ही चर्चा करते रहते हैं और आप अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाते. इस कारण आपकी प्रतिभा और क्षमता प्रभावित होती है तथा आप अच्छा प्रदर्शन करने में असमर्थ रहते हैं.

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL KANYA (VIRGO) RASHI 2012_राशिफल कन्या राशि

2012 में कन्या राशि के लिए स्वास्थ्य

कन्या राशि का स्वास्थ्य - जनवरी 2012 से मार्च 2012

कन्या 2012 स्वास्थकन्या राशि शरीर में हाथों, कलाई और पेट को प्रभावित करती है. इस समय आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है. इस समय शनि दूसरे भाव से गुजर रहें हैं और आप शनि की साढे़ साती से भी प्रभावित हैं . गोचर में शनि दूसरे भाव में विचरण करते हुए आपके चतुर्थ भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं इस कारण आपको हृदय संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यदि आपको पहले से ही हृदय संबंधि समस्या से गुजर रहें हैं तो चिंता बढ़ सकती है. आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है.

कन्या राशि का स्वास्थ्य - अप्रेल 2012 से जून 2012

इस समय शनि दूसरे भाव में वक्री अवस्था में है और बुध गोचर में नीच राशि में सप्तम भाव में स्थित है. इस कारण आपको स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य और फिटनेस का ख्याल रखें. आपका खराब स्वास्थ आपके काम को भी प्रभावित करेगा. इसलिए अपने पेशे और काम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए स्वस्थ रहने की जरूरत है.

कन्या राशि का स्वास्थ्य - जुलाई 2012 से सितम्बर 2012

केतु की दृष्टि प्रथम भाव पर है और मंगल बारहवें भाव में स्थित है. आपको अग्नि, और अग्नि वाले स्थानों तथा दुष्ट लोगों के संपर्क से दूर या सावधान रहना चाहिए यह आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं. कुल मिलाकर, किसी भी अन्य कार्यों के बदले में अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें तथा आपको ध्यान रखना चाहिए कि अगर स्वास्थ्य अच्छा नहीं है तो कुछ भी बेहतर नहीं होता.

कन्या राशि का स्वास्थ्य - अक्तूबर 2012 से दिसंबर 2012

इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. गोचर में मंगल तीसरे भाव में बली अवस्था स्थिति में है जो आपको समस्याओं से निपटने का साहस और शक्ति प्रदान करता है. आप अपनी आंतरिक शक्ति के द्वारा अपनी स्वास्थ्य और फिटनेस संबंधी परेशानी को दूर करने में सफल होंगे. कन्या राशि के स्वामी दूसरे भाव में उच्च के शनि के साथ गोचर में स्थित है.

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL KANYA (VIRGO) RASHI 2012_राशिफल कन्या राशि

2012 में कन्या राशि के लिए प्रेम संबन्ध

कन्या राशि का प्रेम संबन्ध - जनवरी 2012 से मार्च 2012

कन्या 2012 प्रेमकन्या राशि बौद्धिकता का संकेत है और इन बौद्धिक क्रियाओं में अधिक रूचि रखते हैं. इसलिए प्यार और रिश्तों के निर्माण में आप अधिक कुशल नहीं हैं. आप एक लंबे समय से स्थायी संबंधों का निर्माण करने में समर्पित रहते हैं. इस अवधि के दौरान, प्यार का प्रतीक शुक्र ग्रह गोचर में पांचवे भाव में विचरण कर रहा है. इसलिए इस अवधि के दौरान प्रेम संबंधों में सुधार होगा. गुरू जो सातवें भाव का स्वामी है आठवें भाव में विचरण कर रहा है जो मिश्रित फल प्रदान करने का संकेत दे रहा है.

कन्या राशि का प्रेम संबन्ध -अप्रेल 2012 से जून 2012

आपको स्वच्छ, शांत वातावरण में रहना पसंद है और आप में बचत करने कि प्रवृति भी है. इस अवधि के दौरान आप नए प्रेम संबंधों की शुरूवात कर सकते हैं किसी अमीर स्त्री-पुरूष के साथ प्रेम संबंध बन सकते हैं. यदि आप इस तिमाही में विवाह के विषय में सोच रहे हैं तो गोचर में सूर्य की स्थिति के कारण विवाह में विलंब के आसार हैं. इस समय आपके भीतर भ्रम कि स्थिति उत्पन्न हो सकती है. यदि आप उच्च रक्तचाप से प्रभावित हैं तो यह समय आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है.

कन्या राशि का प्रेम संबन्ध -जुलाई 2012 से सितम्बर 2012

वक्री शनि पुन: आपकी राशि में आ गया हैं और मंगल, कन्या राशि की ओर स्थानांतरित हो गए हैं. इसी प्रकार शुक्र और गुरू केतु के साथ भाग्य के भाव में स्थित है. इन सभी के प्रभाव स्वरूप यह समय प्रेम संबंधों के लिए अधिक अच्छा नहीं है. इस तिमाही के दौरान आपका जीवन साथी आपके लिए अच्छा भाग्य लाएगा.

कन्या राशि का प्रेम संबन्ध -अक्तूबर 2012 से दिसंबर 2012

यह तिमाही गुप्त रूप से प्रेम और नए प्रेम संबंधों के निर्माण के लिए बहुत अच्छा है. लेकिन संभावना है कि आप किसी गलत संगत में भी पड़ सकते हैं. आपको अपने प्रियजनों के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है. आप प्रेम संबंधों को लेकर बहुत संवेदनशील होते हैं और शारिरीक सुख की तुलना में आप मानसिक सुख के प्रति अधिक चिंतित रहेंगे. आप अपनी ज़िम्मेदारी से दूर हो सकते हैं.

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL KANYA (VIRGO) RASHI 2012_राशिफल कन्या राशि

2012 में कन्या राशि के लिए घर- परिवार

कन्या राशि का घर- परिवार - जनवरी 2012 से मार्च 2012

कन्या 2012 परिवारआप एक पिता के रूप में अपने बच्चों के साथ कठोर और सख्त हो सकते हैं. एक माँ के रूप में आप अपने बच्चे के आसपास सफाई और स्वस्थ वातावरण रखने का प्रयास करती हैं. इस तिमाही के दौरान, आप अपने भाई या बहन की मदद कर सकते हैं. आप अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. इसके अलावा, अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच कराते रहें.

कन्या राशि का घर- परिवार - अप्रेल 2012 से जून 2012

इस अवधि के दौरान आपके परिवार में विवाह संबंधी शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं. गोचर में शुक्र नौवें भाव में मजबूत अवस्था में स्थित है, यह समय आपके लिए भाग्यशाली होगा. आप को कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं. आपको अपने पिता से संबंधित कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है और माता कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या आपको परेशान कर सकती है इसलिए अपनी माता जी की उचित देखभाल करें. इस अवधि के दौरान जीवन साथी के साथ विचारों में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं.

कन्या राशि का घर- परिवार - जुलाई 2012 से सितम्बर 2012

इस अवधि के दौरान जीवन साथी के साथ संबंधों में सुधार होने की संभावना है. आप अपने परिवार के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करेंगे साथ ही साथ माता के स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है. इसके अलावा आपने गुस्से पर नियंत्रण रखें आपके कठोर व्यवहार और क्रोध के कारण परिवार का वातावरण अशांत व खराब हो सकता है इसलिए शांत रहो और अपने परिवार के भीतर सौहार्दपूर्ण वातावरण का आनंद उठाएं.

कन्या राशि का घर- परिवार - अक्तूबर 2012 से दिसंबर 2012

इस तिमाही में आपके अपने भाइयों और बहनों के साथ रिश्तों में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है. इस अवधि के दौरान परिवार में कुछ धार्मिक आयोजन हो सकता है. आप अपने परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर जाने कि योजना बना सकते हैं. अपने परिवार के साथ धार्मिक स्थानों की यात्रा करना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. आपके पिता विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं. आप अपने परिवार और काम को अलग अलग रखें तभी आप ख़ुशियों का आनंद लें सकेंगे.

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL KANYA (VIRGO) RASHI 2012_राशिफल कन्या राशि

कन्या: (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या जनवरी राशिफल- आपके जीवन में काफी उथल-पुथल रहने वाली है. किस्मत की गाड़ी रुक-रुककर आगे बढ़ेगी. कहीं कुछ अटका हुआ है जो आपको आगे बढ़ने वाला है. दोस्तों आपकी सहायता के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे. जीवनसाथी का अडि़यल रुख मानसिक तनाव बढ़ाएगा. नौकरीपेशा लोगों की बॉस से अनबन हो सकती है. सेहत भी साथ नहीं देगी. कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए शुभ फल देने वाला नहीं है.

कन्या फरवरी राशिफल- महीने की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी. संतान पक्ष की ओर से भी परेशानियां हो सकती है. आर्थिक पक्ष पर भी मुश्किलों का सामना कर पड़ सकता है. हां, माह अंत में हालात में सुधार आएगा. दूर से आया कोई शुभ समाचार जीवन में उत्साह लाएगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा.

कन्या मार्च राशिफल- किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे. आपकी मेहनत की सराहना तो होगी, लेकिन साथ ही शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा. समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

कन्या अप्रैल राशिफल- विदेश यात्रा का योग है. आय के नए स्रोत खुलेंगे. आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है.

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL KANYA (VIRGO) RASHI 2012_राशिफल कन्या राशि

कन्या मई राशिफल- प्रॉपर्टी में निवेश का यह सही समय है. कामयाबी का रास्ता खुल रहा है. नए संबंधों से फायदा होगा. ऑफिस में सहकर्मियों का रवैया भी सहयोगात्मक रहेगा. कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. जीवनसाथी के साथ निजी पल बिताएंगे.

कन्या जून राशिफल- धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है. कोई नया सौदा करते समय कागज़ात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें. नई जिम्मेदारियां आप पर मानसिक दबाव डाल सकती है. महीने के आखिरी में घर में कुछ मेहमान घर आ सकते हैं.

कन्या जुलाई राशिफल- विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. लोहे के व्यवसायियों को अतिरिक्त लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के वेतन में इजाफा तो होगा, लेकिन बढ़ती महंगाई से हिसाब बराबर हो जाएगा. संतान पक्ष के साथ कुछ निजी वक्त बिताने का मौका मिलेगा. भाई या बहन की ओर से कोई शुभ समाचार आपका इंतजार कर रहा है.

कन्या अगस्त राशिफल- रुका हुआ धन वापस आएगा. कानूनी मामलों का निपटान होगा. खुशियों में इजाफा होगा. हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जीवन साथी का स्वास्थ्य भी चिंताजनक रहेगा.

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL KANYA (VIRGO) RASHI 2012_राशिफल कन्या राशि

कन्या सितम्बर राशिफल- राजनीतिक संबंधों का लाभ होगा. व्यापार की नयी योजनाएं आपको लाभ पहुंचाएंगी. शत्रु आपको परेशान करने की फिराक में है, बचकर रहें. माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होगा. संतान का स्वास्थ्य चिंता का सबब बनेगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा.

कन्या अक्टूबर राशिफल-
आपके जीवन में कुछ नया होने होता है. आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे. परिवार में माहौल ठीकठाक रहेगा. यात्रा का लाभ होगा.

कन्या नवम्वर राशिफल- कोई करीबी आपके साथ विश्वासघात कर सकता है. नौकरी में तबादले का योग है. वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है. जीवनसाथी के प्रति उदार रवैया अपनाने की जरूरत है. आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है. मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा.

कन्या दिसम्बर राशिफल- दाम्पत्य जीवन आपका सहयोग और समय मांग रहा है. मित्र के साथ नया कारोबार शुरू करने से कालांतर में लाभ होगा. समय की कीमत पहचानें. आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है. पिता का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है.

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL KANYA (VIRGO) RASHI 2012_राशिफल कन्या राशि

ANOTHER PREDICTION OF HINDI RASHIFAL 2012  SRI VRIGU

कन्या 2012 राशिफल अशुभ तिथियों सहित
कन्या: (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

राशि के स्वामी बुध होने से आप अत्यंत बुद्धिमान एवं कोमल स्वभाव के होते हैं। आपका मस्तिष्क चंचल होता है इसलिये अपने आसपास के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखने में आपका पूरा-पूरा सहयोग रहता है।

कन्या जनवरी राशिफल- आपके जीवन में काफी उथल-पुथल रहने वाली है. किस्मत की गाड़ी रुक-रुककर आगे बढ़ेगी. कहीं कुछ अटका हुआ है जो आपको आगे बढ़ने वाला है. दोस्तों आपकी सहायता के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे. जीवनसाथी का अडि़यल रुख मानसिक तनाव बढ़ाएगा. नौकरीपेशा लोगों की बॉस से अनबन हो सकती है. सेहत भी साथ नहीं देगी. कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए शुभ फल देने वाला नहीं है.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
3,4,12,13,21,22,30,31 जनवरी 2012

कन्या फरवरी राशिफल-
महीने की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी. संतान पक्ष की ओर से भी परेशानियां हो सकती है. आर्थिक पक्ष पर भी मुश्किलों का सामना कर पड़ सकता है. हां, माह अंत में हालात में सुधार आएगा. दूर से आया कोई शुभ समाचार जीवन में उत्साह लाएगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
1,9,10,17,18,26,27,28, फरवरी 2012

कन्या मार्च राशिफल-
किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे. आपकी मेहनत की सराहना तो होगी, लेकिन साथ ही शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा. समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
7,8,15,16,25,26, मार्च 2012

कन्या अप्रैल राशिफल-
विदेश यात्रा का योग है. आय के नए स्रोत खुलेंगे. आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
3,4,11,12,13,21,22, अप्रैल 2012

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL KANYA (VIRGO) RASHI 2012_राशिफल कन्या राशि

कन्या मई राशिफल- प्रॉपर्टी में निवेश का यह सही समय है. कामयाबी का रास्ता खुल रहा है. नए संबंधों से फायदा होगा. ऑफिस में सहकर्मियों का रवैया भी सहयोगात्मक रहेगा. कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. जीवनसाथी के साथ निजी पल बिताएंगे.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
1,2,9,10,18,19,20,28,29, मई 2012

कन्या जून राशिफल- धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है. कोई नया सौदा करते समय कागज़ात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें. नई जिम्मेदारियां आप पर मानसिक दबाव डाल सकती है. महीने के आखिरी में घर में कुछ मेहमान घर आ सकते हैं.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
5,6,14,15,16,24,25,26, जून 2012

कन्या जुलाई राशिफल- विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. लोहे के व्यवसायियों को अतिरिक्त लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के वेतन में इजाफा तो होगा, लेकिन बढ़ती महंगाई से हिसाब बराबर हो जाएगा. संतान पक्ष के साथ कुछ निजी वक्त बिताने का मौका मिलेगा. भाई या बहन की ओर से कोई शुभ समाचार आपका इंतजार कर रहा है.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
3,4,12,13,21,22,23,30,31, जुलाई 2012

कन्या अगस्त राशिफल- रुका हुआ धन वापस आएगा. कानूनी मामलों का निपटान होगा. खुशियों में इजाफा होगा. हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जीवन साथी का स्वास्थ्य भी चिंताजनक रहेगा.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
8,9,10,18,19,26,27,28, अगस्त 2012

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL KANYA (VIRGO) RASHI 2012_राशिफल कन्या राशि

कन्या सितम्बर राशिफल- राजनीतिक संबंधों का लाभ होगा. व्यापार की नयी योजनाएं आपको लाभ पहुंचाएंगी. शत्रु आपको परेशान करने की फिराक में है, बचकर रहें. माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होगा. संतान का स्वास्थ्य चिंता का सबब बनेगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
4,5,6,14,15,23,24 सितम्बर 2012

कन्या अक्टूबर राशिफल- आपके जीवन में कुछ नया होने होता है. आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे. परिवार में माहौल ठीकठाक रहेगा. यात्रा का लाभ होगा.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
2,3,12,13,20,21,29,30,31, अक्टूबर 2012

कन्या नवम्वर राशिफल- कोई करीबी आपके साथ विश्वासघात कर सकता है. नौकरी में तबादले का योग है. वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है. जीवनसाथी के प्रति उदार रवैया अपनाने की जरूरत है. आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है. मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
8,9,16,17,25,26,27, नवम्वर 2012

कन्या दिसम्बर राशिफल- दाम्पत्य जीवन आपका सहयोग और समय मांग रहा है. मित्र के साथ नया कारोबार शुरू करने से कालांतर में लाभ होगा. समय की कीमत पहचानें. आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है. पिता का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
5,6,7,14,15,22,23,24 दिसम्बर 2012

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL KANYA (VIRGO) RASHI 2012_राशिफल कन्या राशि

कन्या राशि के व्यक्ति सभी को साथ लेकर चलते हैं। सभी को खुश रखने का प्रयास करते हैं, जिसमें कई लोग इनसे नाराज हो जाते हैं। ये सबकी बातें सुनते हैं और सहन करते हैं, जब तक सहा जाये, सहते हैं, लेकिन अति होने पर जब क्रोधित होते हैं और बोलते हैं, तो इन्हें रोक पाना मुश्किल होता है। हर बात को गुप्त रखने की आपकी आदत होती है। इस राशि के लोगों को पावर बढाने के लिए गोद,बादाम व छुहारे का सेवन अपने भोजन में करना चाहिए। अपनी वाणी के कौशल से आप मुश्किल से मुश्किल कार्य भी आसानी से बना लेते हैं, बोझिल वातावरण को भी हल्का-फुल्का बना देते हैं। बुध का प्रभाव होने से आप कई बार घर एवं परिवार के बीच बच्चों जैसी हरकते करते हैं.

प० राजेश कुमार शर्मा भृगु ज्योतिष अनुसन्धान केन्द्र सदर गजं बाजार मेरठ कैन्ट 09359109683

Thumbs up