Topic: HINDI RASHIFAL SIMHA (LEO) RASHI 2012_राशिफल सिंह राशि

2012 राशिफल सिंह राशि
HINDI RASHIFAL SIMHA (LEO) RASHI 2012

सिंह राशि की स्वभावगत विशेषताएं

2012 के लिये सिंह राशिफलसिंह राशि के व्यक्ति दिखने में प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले, चौडे़ कंधों से युक्त होते हैं, आप स्वभाव से उत्साही, निडर और साहसी होते हैं और उदार प्रकृति के व्यक्तियों का सम्मान करने वाले होते हैं. आपमें नेतृ्त्व की अदभुत क्षमता है. आपको अपने क्रोध को दूर करने का प्रयास करना चाहिए. आप स्वभाव से दृढ़ निश्चयी है. आप में रचनात्मकता का भाव है. आप पूरे जोश के साथ कार्य करते है. सिद्धान्तो व अनुशासित ढंग से कार्य करना आपकी प्रवृत्ति है.

आप स्वयं को जीवन के किसी भी माहौल के अनुरुप ढा़ल सकते हैं. आप महत्वाकांक्षी हैं और कभी-कभी लालची भी हो सकते हैं. आप एक स्वतंत्र विचारक हैं. आप रूढ़िवादी धर्म से चिपके रहते हैं लेकिन अन्य विचारों और व्यवहारों के प्रति सहिष्णु भाव भी रखते हैं.

आप दार्शनिक हैं आपको साहित्य और ललित कला से प्यार है. आप पुस्तकें पढ़ने में अत्यधिक दिलचस्पी रखते हैं. आप संतोष और वैराग्य में सक्षम हैं.

आपके लिए उपयुक्त व्यवसाय सरकारी अधिकारी, वैज्ञानिक, वकील, प्रोफेसर, इंजीनियर, व्यापार और संस्था के प्रमुख के रूप में और दवाओं से संबंधित कार्य उपयुक्त कैरियर हो सकते हैं.

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL SIMHA (LEO) RASHI 2012_राशिफल सिंह राशि

2012 में सिंह राशि के लिए आर्थिक मामले

सिंह राशि का आर्थिक भविष्यफल - जनवरी 2012 से मार्च 2012

सिंह पैसा और वित्तीय स्थितिआपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. इस तिमाही में आप धन के मामले में भाग्यशाली रहेंगें. रुपये - पैसे के संबंध में यह तिमाही आपके लिए अच्छी होगी. कमीशन एजेंट या वाहन डीलरों के लिए वित्तीय मामलों के संबंध में यह समय उत्कृष्ट होगा. कुछ अप्रत्याशित सौदों के होने का संकेत मिल रहें है. मार्च का समय आर्थिक रूप से कमजोर रहेगा.

सिंह राशि का आर्थिक भविष्यफल -अप्रेल 2012 से जून 2012

तिमाही की पहले भाग के दौरान आर्थिक स्थिति मध्यम ही बनी रहेगी. बुध का आठवें भाव में स्थित होना कुछ अप्रत्याशित सौदों अथवा अचानक होने वाले सौदों को दर्शाता है. आप अपने खर्च पर नियंत्रण रखें और अपने संचित धन को खर्च करने से बचें. तिमाही के दूसरे भाग का समय आर्थिक रूप से मजबूत व भाग्यशाली रहेगा. आपको इस समय पैतृक सम्पति के रुप में लाभ मिल सकता है. विभिन्न स्रोतों आपको आय में प्राप्त होगी.

सिंह राशि का आर्थिक भविष्यफल - जुलाई 2012 से सितम्बर 2012

आप इस अवधि के दौरान अपनी कड़ी मेहनत और परिश्रम का अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगें. जो लोग कृषि या व्यापार में या दार्शनिक व्याख्यान में कार्यरत हैं, उनके लिए यह समय आर्थिक रूप से बहुत अच्छा होगा. जो लोग बोर्डिंग, छात्रावास या होटल चला रहे हैं वह दूसरी तिमाही में अच्छा पैसा कमाएंगें. कुल मिलाकर, यह अवधि पैसे और वित्त के मामले में बहुत अच्छी रहेगी.

सिंह राशि का आर्थिक भविष्यफल -अक्तूबर 2012 से दिसंबर 2012

सूर्य आपका स्वामी ग्रह है जो इस समय आपकी कुंडली में धन भाव में स्थित है. इसलिए, पैसे और वित्त से संबंधित विषयों में आपका समय अनुकूल चलता रहेगा. अपने टैक्स तथा पैनल्टी का ध्यान रखें. जुर्माना, भुगतान या अवैध लेन - देन के मामलों में आपके फंसने की संभावना बनती है. अत: इन सभी बातों पर पूर्ण रूप से ध्यान दें.

उपाय : भगवान गणेश का जाप करें. उनका पूजन करने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. इसके साथ ही नियमित रूप से “ॐ गं गणपते नम:” का 108 बार जाप करें. यह आपको धन की हानि से बचा सकता है.

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL SIMHA (LEO) RASHI 2012_राशिफल सिंह राशि

2012 में सिंह राशि के लिए कैरियर व व्यवसाय

सिंह राशि का कैरियर व व्यवसायिक भविष्यफल - जनवरी 2012 से मार्च 2012

सिंह 2012 कैरियरकैरियर के संबंध में सिंह राशि के लोगों का कैरियर सामान्यत: अच्छा और सफल रहता है. जीवनभर समय अनुकूल रहता है. इस तिमाही के दौरान स्थिति बहुत अनुकूल नहीं रहेगी. आपके व्यवसाय में बडे़ स्तर पर कुछ बदलाव होने की संभावन बनती है. इसके अतिरिक्त आपको एक भिन्न जगह पर स्थानांतरित किया जा सकता है अथवा आप नौकरी बदल बदल सकते हैं. इस तिमाही का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा. पहले भाग में किए गए परिवर्तनों को आप आने वाले समय में बेहतर परिणाम के रूप में प्राप्त कर सकते हैं.

सिंह राशि का कैरियर व व्यवसायिक भविष्यफल -अप्रेल 2012 से जून

यह समय कैरियर के लिए अति उत्तम है. शुक्र व्यवसाय भाव के स्वामी होकर अपने भाव में गोचर कर रहें हैं. इसलिए आप अपने व्यवसाय को आगे बढा़ने के लिए जो अच्छा समझते हैं, वह करें. आप अपनी नौकरी या व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगें. आपको अपने कार्यक्षेत्र में ख्याति तथा सम्मान प्राप्त होगा. लोग आपकी प्रशंसा करते नज़र आएंगे. जो लोग कला और सौंदर्यशास्त्र के क्षेत्र में कार्यरत हैं उनके लिए यह समय बहुत अच्छा है. अपने काम में वह जीवन भर की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं. आपके लिए उचित यह है कि आप पहले अपनी कुण्डली की दशा को अवश्य जाँचे और फिर अच्छे फलों की आशा रखें.

सिंह राशि का कैरियर व व्यवसायिक भविष्यफल -जुलाई 2012 से सितम्बर 2012

इस अवधि के पहले भाग में समय आपके लिए सफलता से भरा रहेगा और भाग्य आपके पक्ष में होगा. इसलिए इस समय का सदुपयोग अधिक उपलब्धियों को पाने के लिए करें. यह समय मुख्यत: नेताओं और वकीलों के लिए बहुत उपयुक्त है. जो लोग अपने काम को विस्तार दे रहे हैं या जो लोग बुरे दौर से उबरने की कोशिश कर रहें हैं, उन्हें उच्च उपलब्धियाँ पाने के लिए समय का उपयोग करना चाहिए. आपकी महत्वाकांक्षा और आशावादी स्वभाव आपको लोकप्रियता और प्रसिद्धि देगा.

सिंह राशि का कैरियर व व्यवसायिक भविष्यफल -अक्तूबर 2012 से दिसंबर 2012

इस समय शुक्र आपके प्रथम भाव में और बृहस्पति दसवें भाव में स्थित है. इस कारण आप मैत्रीभाव और हंसमुख स्वभाव से भरे रहेंगे. आप अपने स्वभाव से अपने समुदाय के लोगों के मध्य प्रमुख बन सकते हैं. बुध के सशक्त होकर दूसरे भाव में स्थित होने के कारण आप अच्छे व्यावसायिक सौद तय करने में सफलता हासिल कर सकते हैं. यह समय सफलता से भरा होगा और भाग्य बली रहेगा. लेकिन, अच्छा और उपयोगी परिणाम आत्म - परिश्रम के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है. इस समय आप कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी कर सकते हैं.

उपाय : प्रतिदिन सूर्य की पूजा करें और सूर्य को अर्घ्य दें. अर्ध्य देने वाले पात्र में सफेद फूल डालकर अर्ध्य दें. देवी लक्ष्मी और दुर्गा जी की सफेद फूलों के साथ पूजा अर्चना करें ऐसा करने से आप नकारात्मक विचारों और असफलताओं से दूर रहेंगे.

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL SIMHA (LEO) RASHI 2012_राशिफल सिंह राशि

2012 में सिंह राशि के लिए स्वास्थ्य

सिंह राशि का स्वास्थ्य - जनवरी 2012 से मार्च 2012

सिंह 2012 स्वास्थवर्ष 2012 की शुरुआत स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन जनवरी के बाद का समय अनुकूल रहेगा. पेट की गर्मी के कारण आपको बवासीर और फोड़े फुंसियों की शिकायत हो सकती है. पर आप जल्द ही अच्छी तरह से ठीक हो जाएंगे. आप दैनिक दिनचर्या का पालन उचित प्रकार से नहीं करते हैं. नियमित व्यायाम और अच्छी नींद लें ऐसा करने से आप बीमार होने से बच सकते हैं. आपको प्रतिदिन कम से कम 6 घण्टे की नींद पूरी लेनी चाहिए. इससे आप बुरे स्वास्थ्य से दूर रहेंगें.

सिंह राशि का स्वास्थ्य - अप्रेल 2012 से जून 2012

इस अवधि के दौरान आप कुछ बातों को लेकर बहुत अधिक चिंतित रह सकते हैं. इस कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. आपको समझना चाहिए कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है. इसके अलावा, मंगल आपकी कुण्डली के प्रथम भाव में गोचर कर रहें है, इसलिए भोजन की विषाक्तता से संबंधित रोग हो सकते हैं. वैसे तो सिंह राशि के लिए मंगल ग्रह लाभदायक ही रहेगा इसलिए इस बारे में ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. लेकिन आपको सावधान रहना चाहिए और रोग से बचने के लिए रेस्तरां या होटल में खाना खाने या बासी खाने से बचें.

सिंह राशि का स्वास्थ्य - जुलाई 2012 से सितम्बर 2012

इस अवधि में आपको आँखों से संबंधित मामूली संक्रमण या दांत दर्द का सामना करना पड़ सकता है. सभी रोगों का मुख्य कारण त्रिदोष का असंतुलन है. (वात, पित और कफ) आपके भीतर वात दोष अधिक है और पित्त दोष कम है क्योंकि शनि आपकी कुण्डली में छठे भाव का स्वामी है. स्वयं को स्वस्थ तथा फिट रखने के लिए आपको इनमें योग तथा ध्यान से संतुलन बनाए रखना चाहिए.

सिंह राशि का स्वास्थ्य - अक्तूबर 2012 से दिसंबर 2012

इस अवधि में आप स्वस्थ, समृद्ध और बुद्धिमान रहेंगें.. इसके अलावा स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप एक अच्छा जीवन जी पाएंगे. वैसे तो आप सामान्यत: जोड़ों के दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं. इसलिए डॉक्टर से इस समय अवधि में सलाह लेते रहें और इस तकलीफ से बचें रहें. अपनी फिटनेस को बनाए रखें, जिससे कि आपको भविष्य में कोई समस्या आती भी है तो आप उससे सुरक्षित रहें.

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL SIMHA (LEO) RASHI 2012_राशिफल सिंह राशि

2012 में सिंह राशि के लिए प्रेम संबन्ध

सिंह राशि का प्रेम संबन्ध - जनवरी 2012 से मार्च 2012

सिंह 2012 प्रेमआप एक प्रभावशाली व्यक्तित्व लिए होते हैं. साथ ही साथ आपकी आवाज़ में ओज व्याप्त है. आपमें विपरीत लिंगी को आकर्षित करने की क्षमता है. विपरीत योनि का साथ पाने के लिए यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. ैं प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है. जिन लोगों कि जन्म कुंडली में शुक्र पीड़ित है वह अतिरिक्त प्रेम संबंधों में अत्यधिक लिप्त हो सकते हैं.

सिंह राशि का प्रेम संबन्ध -अप्रेल 2012 से जून 2012

सिंह राशि वाले जीवन साथी के प्रति बहुत ज्यादा समर्पित होते हैं. यह एक आदर्श प्रेमी साबित होते हैं. आपको अपने साथी से अधिक उम्मीद नहीं करनी चाहिए. इस समय आप सामाजिक रहेंगें अर्थात समाज के अनुसार कार्य करेंगें और इस अवधि के दौरान बहुत सारे दोस्त बनाएंगें. आप अपने प्रशंसकों के मध्य प्रसिद्ध रहेंगे. यह समय रोमांस के लिए अच्छा रहेगा और नए संबंध बनाने के लिए भी अनुकूल रहेगा. लेकिन आपको एक बात अवश्य याद रखनी चाहिए कि नए संबंध स्थापित करने के लिए आप यदि एक कदम बढा़ते हैं तो आपके साथ जुडा़ व्यक्ति एक से अधिक कदम बढा़ सकता है. इसलिए आपको संबंधों के निर्माण में सावधान रहना चाहिए. हालांकि आपके पीछे हटने की संभावना बहुत कम हैं.

सिंह राशि का प्रेम संबन्ध -जुलाई 2012 से सितम्बर 2012

इस समय आप कुछ तनाव में रह सकते हैं. इस कारण आप अपने प्रियजनों के साथ सख्ती तथा बेरुखी से पेश आ सकते हैं. इस तिमाही के दूसरे भाग में आप शादी से अतिरिक्त संबंध बना सकते हैं. आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप इस तरह के संबंधों में अधिक समय तक जुड़कर नहीं रह सकते हैं क्योंकि आप अपने प्रेम तथा परिवार के लिए एक आदर्श व्यक्ति हैं. तिमाही के दूसरे भाग में ं बुध गोचर में कमजोर रहेगा. इसलिए इस समय आप जो भी निर्णय लेगें वह अपने दिल से लेंगें.

सिंह राशि का प्रेम संबन्ध -अक्तूबर 2012 से दिसंबर 2012

आप स्वभाव से बहुत मजबूत, लेकिन घमंडी, अहंकारी होने लगते हैं लेकिन आप भावनात्मक रूप से बहुत समर्पित रहते हैं और नेक दिल वाले होते हैं. आप प्रेम संबंधों में पूरी तरह से शामिल होते हैं बिना किसी छल या दिखावे के समर्पण का भाव रखते हैं. आपको इस तिमाही के दूसरे भाग में आपको अपने दोस्तों से धोखा मिल सकता है. आपको अपने प्रियजनों का समर्थन भी प्राप्त नहीं होगा, समस्याएं बढ़ सकती हैं .

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL SIMHA (LEO) RASHI 2012_राशिफल सिंह राशि

2012 में सिंह राशि के लिए घर- परिवार

सिंह राशि का घर- परिवार - जनवरी 2012 से मार्च 2012

सिंह 2012 परिवारइस अवधि के दौरान, आपके अपने अपने माता पिता के साथ अत्यधिक लगाव बना रहेगा और वह भी आप के साथ समान रूप से जुडे़ रहेंगे. इसके अलावा, आपके अपने भाई के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनेंगे. इसके अतिरिक्त इस अवधि के दौरान भाई से मदद मिलने की भी संभावना दिखाई दे रही है. आपके बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों के माध्यम से खुशी दे देंगे. यह समय आपको जीवन साथी का साथ प्राप्त होगा और रिश्तों में मधुरता आएगी पति पत्नि किसी छोटी यात्रा का आनंद ले सकते हैं

सिंह राशि का घर- परिवार - अप्रेल 2012 से जून 2012

इस अवधि के दौरान आपका अपने प्रियजनों के साथ मन मुटाव हो सकता है. लेकिन आपको समझना चाहिए कि यह जीवन है और सभी दिन एक से नहीं रहते हैं. आप अपने माता-पिता के लिए एक आदर्श हैं और आपके बच्चे आपका नाम रौशन करेंगे. भाई का स्वास्थ्य खराब होने से आपको समस्या व परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आप परिवार के माहौल को सामान्य बनाए रखने के लिए सभी परेशानियाँ अपने ऊपर ले लेते हैं क्योंकि आप भावुक हैं तथा अपने परिवार के लिए समर्पित रहते हैं.

सिंह राशि का घर- परिवार - जुलाई 2012 से सितम्बर 2012

मंगल और शनि का ग्रहण आपको अपने परिवार से दूर कर सकता है. बेहतर है कि इस अवधि के दौरान आप अपने परिवार से दूर रहें अन्यथा परिवार की शांति भंग हो सकती है. आपसी मनमुटाव होने की संभावना बनती है. ध्यान रखें कि आपने कोई गलती नहीं की है लेकिन ग्रहों की स्थिति में क्रमिक परिवर्तन होने के कारण परिवार में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं. आपको अपनी उम्मीदों के अनुसार अपने बच्चों की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकती है इसलिए बेहतर होगा कि आप अनुकूल समय की प्रतीक्षा करें उचित समय आने पर सब कुछ आपके अनुसार होगा.

सिंह राशि का घर- परिवार - अक्तूबर 2012 से दिसंबर 2012

ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में बदल रही है पारिवारिक समारोह और उत्सव के कारण आपके भाई या बहन के संबंधों पुन: मधुरता बनेगी और यह समय आप के लिए या आपके परिवार के लिए कुछ अच्छी खबर लाएगा . पति या पत्नी अपने परिवार के लिए समर्पण का भाव रखेंगे. जीवन साथी से पैसे के मामलों में भी मदद मिल सकती है. कर्ज संबंधि मामलों से राहत मिलेगी. आप शारीरिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहेंगे और परिवार के सदस्यों के मध्य मधुरता और शांति बना सकेंगे.

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL SIMHA (LEO) RASHI 2012_राशिफल सिंह राशि

सिंह: (मा, मी, मू, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह जनवरी राशिफल-
माह के पूर्वाद्ध नया काम शुरू करने से बचें. व्यापारी वर्ग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. लंबी यात्राएं आपके लिए खास फायदेमंद साबित नहीं होंगी. स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों की साजिशों का शिकार भी बनना पड़ सकता है.

सिंह फरवरी राशिफल- महीने की शुरुआत सामान्य रहेगी. आर्थिक पहलु को नजरअंदाज न करें. जमीन आदि में निवेश करने से बचें. पत्नी का स्वास्थ्य चिंता का सबब बन सकता है. कार्यों में रुचि नहीं होगी. बेकार की बातों मानसिक तनाव दे सकती हैं. कारोबार में हालात मध्यम रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों का अपने वरिष्ठों से विवाद हो सकता है.

सिंह मार्च राशिफल-
मेहनत रंग लाने लगी है, लेकिन अति महत्वाकांक्षी बनने से बचें. रणनीति बनाकर ही आगे बढ़ें. सेहत ठीकठाक रहेगी. वाहन चलाते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतें. याद रखें प्यार देने का नाम है, इसलिए प्रेम संबंधों में देना सीखें.

सिंह अप्रैल राशिफल- कहीं से कोई पुरानी साथी या रिश्तेदार देवयोग से मिल सकता है. मौसमी बीमारियों से बचकर रहें. चिकित्सक के पास जाना आपके लिए बेहतर रहेगा. जीवन साथी का रवैया आपके प्रति सहयोगात्मक रहेगा. प्रतियोगिता से घबराएं नहीं, उसका आनंद उठाएं. फिर देखिए काम करने में कितना मजा आता है. धार्मिक कृत्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी.

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL SIMHA (LEO) RASHI 2012_राशिफल सिंह राशि

सिंह मई राशिफल- सामान्य सा महीना है. काम करने का मन नहीं होगा और शरीर में दर्द होता रहेगा. मुकदमेबाजी में परिणाम आशा के विपरीत आ सकते हैं. कहीं से शुभाशुभ समाचार आ सकता है. काम को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाए रखें. मानसिक स्थिति सामान्य रखें.

सिंह जून राशिफल- किसी भी कागज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें. आपके बर्ताव से आसपास के लोगों को परेशानी हो सकती है. अपनी वाणी नियंत्रण में रखें. व्यर्थ किसी के पचड़े में टांग न अड़ाएं. महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है.

सिंह जुलाई राशिफल- समाज में आपका यश बढ़ेगा और करिअर में प्रगति होगी। भाग्य आपका साथ देगा। हालाँकि आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही घरेलू और पारिवारिक मोर्चे पर भी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी विवाद में पड़ने से बचें।

सिंह अगस्त राशिफल- आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी. भौतिक साधनों पर धन खर्च होगा. मित्रों का सहयोग आपके जीवन की गाड़ी को रफ्तार देगा. शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थी वर्ग को लाभ होगा. नौकरी में आगे बढ़ने की उम्मीद है. सेहत के प्रति सजग रहें.

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL SIMHA (LEO) RASHI 2012_राशिफल सिंह राशि

सिंह सितम्बर राशिफल- शत्रुओं की निगाह आपकी कामयाबी पर है और आपका क्रोध उनके काम को आसान बना सकता है. गुप्त बातें किसी के साथ साझा करने से बचें. संतान की चिंता सताएगी. पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मची रह सकती है. सजग रहें.

सिंह अक्टूबर राशिफल- इस महीने आपके लिए सब कुछ सामान्य रहेगा. नए लोगों से परिचय होगा, जो लाभकारी साबित होगा. नौकरी के लिए किसी नये शहर का रुख कर सकते हैं. रुका हुआ धन वापस आएगा. जीवनसाथी आपके लिए चट्टान की तरह साबित होगा.

सिंह नबम्बर राशिफल- मानसिक शांति मिलेगी. तनाव काफी हद तक कम हो सकता है. चित्त शांत रहेगा. संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा. किसी जरूरतमंद की मदद करें, इससे आप अच्छा महसूस करेंगे. परिवार में आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा, आपकी बात को तवज्जो मिलेगी.

सिंह दिसम्बर राशिफल- जीवन में नए रंग भरने का वक्त है. पुरानी बातों को भूलकर आगे बढि़ए. मौसम का आनंद उठाइए. शैक्षिक कार्यों में खर्च करेंगे. जीवनसाथी का रवैया आपके लिए सहयोगात्मक होगा.

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL SIMHA (LEO) RASHI 2012_राशिफल सिंह राशि

ANOTHER PREDICTION OF HINDI RASHIFAL 2012  SRI VRIGU

सिंह 2012 राशिफल अशुभ तिथियो सहित
सिंह: (मा, मी, मू, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि का स्वामी सूर्य है। इन लोगों को दिखावा बहुत भाता है। सोने कि आदत ज्यादा होती है ये सबके प्रति दयालु होते हैं किसी को कोई भी कष्ट हो उसकी मदद के लिये ये हमेशा तैयार रहते हैं।

सिंह जनवरी राशिफल- माह के पूर्वाद्ध नया काम शुरू करने से बचें. व्यापारी वर्ग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. लंबी यात्राएं आपके लिए खास फायदेमंद साबित नहीं होंगी. स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों की साजिशों का शिकार भी बनना पड़ सकता है.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
1,2,10,11,19,20,28,29, जनवरी 2012

सिंह फरवरी राशिफल- महीने की शुरुआत सामान्य रहेगी. आर्थिक पहलु को नजरअंदाज न करें. जमीन आदि में निवेश करने से बचें. पत्नी का स्वास्थ्य चिंता का सबब बन सकता है. कार्यों में रुचि नहीं होगी. बेकार की बातों मानसिक तनाव दे सकती हैं. कारोबार में हालात मध्यम रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों का अपने वरिष्ठों से विवाद हो सकता है.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
6,7,8,15,16,24,25,फरवरी 2012

सिंह मार्च राशिफल- मेहनत रंग लाने लगी है, लेकिन अति महत्वाकांक्षी बनने से बचें. रणनीति बनाकर ही आगे बढ़ें. सेहत ठीकठाक रहेगी. वाहन चलाते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतें. याद रखें प्यार देने का नाम है, इसलिए प्रेम संबंधों में देना सीखें.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
5,6,13,14,22,23,24, मार्च 2012

सिंह अप्रैल राशिफल- कहीं से कोई पुरानी साथी या रिश्तेदार देवयोग से मिल सकता है. मौसमी बीमारियों से बचकर रहें. चिकित्सक के पास जाना आपके लिए बेहतर रहेगा. जीवन साथी का रवैया आपके प्रति सहयोगात्मक रहेगा. प्रतियोगिता से घबराएं नहीं, उसका आनंद उठाएं. फिर देखिए काम करने में कितना मजा आता है. धार्मिक कृत्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
1,2,9,10,11,18,19,20,28,29,20, अप्रैल 2012

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL SIMHA (LEO) RASHI 2012_राशिफल सिंह राशि

सिंह मई राशिफल- सामान्य सा महीना है. काम करने का मन नहीं होगा और शरीर में दर्द होता रहेगा. मुकदमेबाजी में परिणाम आशा के विपरीत आ सकते हैं. कहीं से शुभाशुभ समाचार आ सकता है. काम को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाए रखें. मानसिक स्थिति सामान्य रखें.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
7,8,16,17,26,27,मई 2012

सिंह जून राशिफल- किसी भी कागज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें. आपके बर्ताव से आसपास के लोगों को परेशानी हो सकती है. अपनी वाणी नियंत्रण में रखें. व्यर्थ किसी के पचड़े में टांग न अड़ाएं. महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
3,4,12,13,22,23,जून 2012

सिंह जुलाई राशिफल-
समाज में आपका यश बढ़ेगा और करिअर में प्रगति होगी। भाग्य आपका साथ देगा। हालाँकि आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही घरेलू और पारिवारिक मोर्चे पर भी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी विवाद में पड़ने से बचें।

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
1,2,9,10,11,19,20,21,28,29,जुलाई 2012

सिंह अगस्त राशिफल- आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी. भौतिक साधनों पर धन खर्च होगा. मित्रों का सहयोग आपके जीवन की गाड़ी को रफ्तार देगा. शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थी वर्ग को लाभ होगा. नौकरी में आगे बढ़ने की उम्मीद है. सेहत के प्रति सजग रहें.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
6,7,15,16,17,24,25,अगस्त 2012

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL SIMHA (LEO) RASHI 2012_राशिफल सिंह राशि

सिंह सितम्बर राशिफल- शत्रुओं की निगाह आपकी कामयाबी पर है और आपका क्रोध उनके काम को आसान बना सकता है. गुप्त बातें किसी के साथ साझा करने से बचें. संतान की चिंता सताएगी. पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मची रह सकती है. सजग रहें.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
2,3,12,13,20,21,22,28,29,30,सितम्बर 2012

सिंह अक्टूबर राशिफल- इस महीने आपके लिए सब कुछ सामान्य रहेगा. नए लोगों से परिचय होगा, जो लाभकारी साबित होगा. नौकरी के लिए किसी नये शहर का रुख कर सकते हैं. रुका हुआ धन वापस आएगा. जीवनसाथी आपके लिए चट्टान की तरह साबित होगा.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
1,9,10,11,18,19,27,28, अक्टूबर 2012

सिंह नबम्बर राशिफल- मानसिक शांति मिलेगी. तनाव काफी हद तक कम हो सकता है. चित्त शांत रहेगा. संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा. किसी जरूरतमंद की मदद करें, इससे आप अच्छा महसूस करेंगे. परिवार में आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा, आपकी बात को तवज्जो मिलेगी.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
6,7,14,15,23,24, नबम्बर 2012

सिंह दिसम्बर राशिफल- जीवन में नए रंग भरने का वक्त है. पुरानी बातों को भूलकर आगे बढि़ए. मौसम का आनंद उठाइए. शैक्षिक कार्यों में खर्च करेंगे. जीवनसाथी का रवैया आपके लिए सहयोगात्मक होगा.

आपके लिये ये तिथियां ठीक नही है सावधानी कि आवश्यकता है
3,4,12,13,20,21,22,30,31 दिसम्बर 2012

Thumbs up

Re: HINDI RASHIFAL SIMHA (LEO) RASHI 2012_राशिफल सिंह राशि

इस राशि का स्वामी सूर्य है। इन लोगों को दिखावा बहुत भाता है। जब तक आप सेक्सी माहौल नहीं बनाते तब तक इनका मूड नहीं बनता। लडकियों का मिजाज कुछ परिवर्तित होता है। रात को नहाकर कपडों पर हल्का परफ्यूम लगा कर सोने कि आदत ज्यादा होती है ये सबके प्रति दयालु होते हैं किसी को कोई भी कष्ट हो उसकी मदद के लिये ये हमेशा तैयार रहते हैं। सबको संरक्षण देना इनका स्वभाव है। संगीत एवं साहित्य के ये प्रेमी होते हैं। ये अत्यंत महत्वाकांक्षी होते हैं। अपनी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति के लिए आवश्यक मेहनत भी करते हैं। अपने लक्ष्यों की प्राçप्त के लिए पूरी लग्न से कार्य करते हैं। सिंह राशि के जातक ऎसे तो किसी को कुछ नहीं कहते हैं लेकिन कोई इन्हें छे़डे, तो उसे ये छो़डते नहीं है। खान-पान में तीखा एवं राजसिक भोजन ही पसंद करते हैं। पानी कम पीते हैं। अधिक तीखा भोजन नुकसान देता है इसलिए थो़डा, सादा भोजन एवं पानी की मात्रा बढ़ायें। भोजन में साठी के चावल,अंकुरित दाल का प्रयोग करें।

सर्व-कार्य-सिद्धि के लिये तंत्र मंत्र यंत्र से संबंधित आदि कार्यों के लिए संपर्क करें.

प० राजेश कुमार शर्मा भृगु ज्योतिष अनुसन्धान केन्द्र सदर गजं बाजार मेरठ कैन्ट-- 9359109683

Thumbs up